Fri, 09 18, 2026
देश

निकाय चुनाव: 13 अगस्त को निकलेगी वार्डों की आरक्षण लॉटरी:

14 को तय होंगे मेयर और चेयरमैन के पद; अगले महीने चुनाव की तैयारी

post-img

जयपुर राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) चुनावों के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। यह लॉटरी सभी जिलों में जिला कलेक्टर की निगरानी (मॉनिटरिंग) में निकाली जाएगी। वहीं, निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति और चेयरमैन) के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 14 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय (DLB) में निकाली जाएगी।

प्रदेश के सभी 309 नगरीय निकायों में अगले महीने चुनाव करवाए जाने की तैयारी है। OBC आयोग की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है, जिसके बाद अब जल्द ही ओबीसी आरक्षण की स्थिति भी साफ हो जाएगी।

 

महिला और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे वार्ड

वार्डों की आरक्षण लॉटरी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। इस लॉटरी के जरिए वार्डों को ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा। नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसका मतलब है कि जिस निकाय में जितने भी वार्ड हैं, उनमें से ठीक आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

ग्राफिक से जानिए क्या है खर्च सीमा, प्रचार में किसका नहीं कर सकेंगे उपयोग….

 

 

 

 

प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की गाड़ी की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है।

 

Related Post