Wed, 07 22, 2026
देश

बेंगलुरु में विपक्षी एकता बैठक:

बेंगलुरु में विपक्षी एकता बैठक, 26 पार्टियां शामिल:खड़गे बोले- मोदीजी कहते हैं विपक्ष पर अकेला भारी हूं, फिर NDA की मीटिंग क्यों बुलाई

post-img

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आज से शुरू हो रही है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने बताया कि इसमें 26 पार्टियां शामिल होंगी।

वेणुगोपाल ने कहा- मीटिंग मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। सोनिया और राहुल भी आ रहे हैं। सोनिया गांधी ने आज शाम को विपक्षी दलों को डिनर पर बुलाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज आएंगी। शरद पवार आज बेंगलुरु नहीं आएंगे। वे कल की बैठक में शामिल होंगे। पवार के साथ सुप्रिया सुले भी आएंगी।

Related Post