जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इनमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाएं शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण में मतदान वाले नगरीय निकायों में 17 नगर पालिकाओं के 25 वार्ड, चार नगर परिषदों के 6 वार्ड और एक नगर निगम के एक वार्ड में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसके बावजूद शेष वार्डों में बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां भी मतदान दल मंगलवार को ईवीएम के साथ अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गए। पहले चरण में चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर और नागौर सहित विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में मतदान होगा। मंगलवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों को ईवीएम सहित निर्वाचन सामग्री सौंपकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद दलों ने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां पूरी कीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 सितंबर तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में मतदान के दौरान बारिश की बड़ी बाधा की संभावना नहीं है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अब बुधवार को मतदाताओं की बारी है। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाला मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद नगरीय निकायों में उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा।
162 निकायों में होगा पहले चरण का मतदान
इन नगर परिषदों में भी वोटिंग
ईवीएम लेकर केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल
मौसम भी नहीं बनेगा बाधा
देश
राजस्थान में आज 162 नगरीय निकायों में मतदान, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग:
ईवीएम के साथ मतदान दल केंद्रों पर रवाना; जयपुर के 18 निकायों में 565 बूथों पर होगा मतदान, बारिश का नहीं रहेगा असर
- by रितेश पारीक
- Sep 08,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
