बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने बताया कि उन्होंने दर्द के बीच डॉक्टर और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया। सोनू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी सर्जरी के दौरान डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए उन्होंने अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने कहा कि दर्द में भी गाया, क्योंकि संगीत से मिलने वाली खुशी अलग होती है। वीडियो में सोनू निगम हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रहे हैं। सर्जरी के दौरान वह महान गायक मोहम्मद रफी का मशहूर गीत 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते दिखाई दे रहे हैं। यह गीत 1949 में रिलीज हुई फिल्म 'दुलारी' का है। सोनू का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिंगर श्रेया घोषाल ने सोनू के वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने इस हालत में भी संगीत के प्रति सोनू के समर्पण और परफेक्शन को प्रेरणादायक बताया। सिंगर श्रद्धा पंडित ने सोनू को 'ईश्वर की आवाज' बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं विशाल मिश्रा ने उन्हें अपना भगवान बताते हुए जल्दी ठीक होने की बात कही। रणवीर अल्लाहबादिया और महिमा चौधरी समेत कई अन्य लोगों ने भी कमेंट कर सोनू निगम के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। सोनू निगम की मौजूदा सर्जरी किस वजह से हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, जून में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी परेशानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह नसों से जुड़ी दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं और इलाज करा रहे हैं। सोनू के मुताबिक, उनकी नसें दब गई थीं और इसके लिए कई MRI और CT स्कैन कराए गए थे। उन्होंने यह भी बताया था कि फिजियोथेरेपी के दौरान उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा और रिकवरी का दौर आसान नहीं था। सोनू निगम ने 30 जुलाई को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने करियर में 'कल हो न हो', 'अभी मुझ में कहीं', 'सूरज हुआ मद्धम', 'संदेशे आते हैं', 'मुझसे रात दिन बस', 'दीवाना तेरा' और 'मैं अगर कहूं' जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। उन्हें 'कल हो न हो' के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। वर्ष 2022 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
हॉस्पिटल बेड पर गाया मोहम्मद रफी का गाना
सेलेब्स ने कमेंट कर की जल्द ठीक होने की कामना
पहले नस दबने की समस्या के बारे में बताया था
53 साल के हुए सोनू निगम
देश
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया मोहम्मद रफी का गाना, बोले- दर्द में भी गाया क्योंकि संगीत की खुशी सबसे अलग:
श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना
- by रितेश पारीक
- Aug 09,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
