जयपुर। शहर में 90 साल के बुजुर्ग को मैरिज ब्यूरो के कर्मचारी बनकर संपर्क करने और बाद में ब्लैकमेल कर करीब 9 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को बदनाम करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर करीब तीन साल तक ब्लैकमेल किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बुजुर्ग ने अपने बेटे से रुपए की जरूरत बताई। मामले में पीड़ित के बेटे ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ASI कैलाश चंद के अनुसार महेश नगर निवासी 79 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके 90 वर्षीय पिता को आरोपियों ने ब्लैकमेल किया। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2022 में ‘शादी सेंटर डॉट कॉम’ नाम की कंपनी से जुड़े कुछ अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग के मोबाइल पर फोन किया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उन्हें डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। आरोपियों ने बुजुर्ग को बदनाम करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देकर रुपए मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि बदनामी का डर दिखाकर आरोपियों ने बुजुर्ग से अलग-अलग समय पर रुपए लिए। करीब तीन साल के दौरान उनसे 9 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। हाल ही में बुजुर्ग को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अपने बेटे से रुपए मांगे। बेटे ने जब बैंक अकाउंट को लेकर उनसे जानकारी मांगी तो बुजुर्ग टालमटोल करने लगे। बार-बार पूछने पर उन्होंने अपने साथ हुई पूरी घटना बेटे को बताई। बेटे ने बुजुर्ग के बैंक खाते की जानकारी निकलवाकर लेन-देन की जांच की। इसमें पिछले वर्षों में आरोपियों को बड़ी रकम दिए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों को पता चला कि बुजुर्ग को लंबे समय से ब्लैकमेल कर करीब 9 लाख रुपए वसूले जा चुके हैं। महेश नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाकर ब्लैकमेलिंग में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
2022 में मैरिज ब्यूरो के नाम से आया था फोन
तीन साल में करीब 9 लाख रुपए वसूले
बैंक खाते की जांच में सामने आया मामला
देश
जयपुर में 90 साल के बुजुर्ग को 3 साल तक ब्लैकमेल किया, 9 लाख रुपए ऐंठे; मैरिज ब्यूरो कर्मचारी बनकर किया था संपर्क:
बेटे से रुपए मांगे तो खुलासा हुआ
- by रितेश पारीक
- Aug 09,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
