Fri, 09 18, 2026
देश

बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष-विपक्ष ने अलग-अलग फहराया तिरंगा, राष्ट्रगीत को लेकर हुई चूक:

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया ध्वजारोहण, विपक्ष की ओर से टीकाराम जूली ने फहराया तिरंगा; कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी

post-img

जयपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर की ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अलग-अलग समय पर ध्वजारोहण किया। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया, जबकि विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी चौपड़ की अनूठी परंपरा रही आकर्षण का केंद्र

जयपुर की बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से अलग-अलग समय पर जनता के बीच ध्वजारोहण करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। खुले चौक में आम नागरिकों के बीच दोनों पक्षों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देना जयपुर की लोकतांत्रिक परंपरा का अनूठा उदाहरण माना जाता है।

संबोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता खालिद बंदूक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस की मदद से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

वंदे मातरम् के मूल स्वरूप को लेकर माफी

भाजपा की ओर से आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के मूल स्वरूप को लेकर चूक सामने आई। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यक्रम के दौरान माफी मांगी।

विपक्ष के कार्यक्रम में राष्ट्रगान की धुन बजने से स्थिति बनी असहज

इसके बाद विपक्ष की ओर से आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत की जगह राष्ट्रगान की धुन बजने की स्थिति सामने आई। मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने स्थिति को संभाला।

ध्वजारोहण के बाद भाजपा पर बरसे टीकाराम जूली

ध्वजारोहण के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को केवल सत्ता चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है।

पुलिस मुख्यालय और विधानसभा में भी हुए कार्यक्रम

जयपुर पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया, जहां डीजी संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। राजस्थान विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तिरंगा फहराया। वहीं लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

चौगान स्टेडियम में देशभक्ति कार्यक्रम

जयपुर के चौगान स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने फौजी की शहादत पर आधारित भावुक नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

जवाहर नगर की कच्ची बस्ती में भी गूंजे देशभक्ति के स्वर

जवाहर नगर स्थित कच्ची बस्ती टीला नंबर 5 और 7 के राजकीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल खोड़ा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि युगल खोड़ा और गुलाब दायमा ने विद्यालय में टीन शेड लगवाने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री भेंट कर और तिरंगा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

एवरशाइन स्कूल में विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

एवरशाइन स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शाला निदेशक यश व्यास और प्राचार्य निकिता व्यास ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए।

शाला निदेशक यश व्यास ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदा

Related Post