बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ और लूट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद इनाम घोषित किया गया है। वहीं नोखा के एक आदतन अपराधी की नई हिस्ट्रीशीट खोलकर उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पांचू थाना क्षेत्र में 5 अगस्त 2026 को दर्ज लूट के मामले में वांछित अशोक पुत्र सुरजाराम जाट निवासी नावां, नोखा तथा मनीष पुत्र जीयाराम कुम्हार निवासी देवड़, पांचौड़ी, नागौर पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। कोलायत थाना क्षेत्र में 3 दिसंबर 2025 को दर्ज NDPS एक्ट के मामले में वांछित उग्रसेन खिलेरी पुत्र चंदराम बिश्नोई निवासी धरनोक, पांचू पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 के तहत मामला दर्ज है। इसी आरोपी के खिलाफ गजनेर थाने में 9 जनवरी 2026 को भी NDPS एक्ट की धाराओं 8/15 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज है। इसी तरह लूणकरणसर थाना क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को NDPS एक्ट की धारा 8/18 के तहत दर्ज मामले में वांछित श्यामसुंदर पुत्र भगवानाराम बिश्नोई निवासी काजू की सीड, पांचू, जिला फलौदी पर भी 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आदतन अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए नोखा निवासी मोहनसिंह पुत्र जगमालसिंह राजपूत की नई हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, मारपीट और अवैध हथियार सहित कई गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। थाना अधिकारी को उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
लूट के दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
NDPS मामलों में वांछित आरोपियों पर भी इनाम
आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली
देश
बीकानेर पुलिस का फरार आरोपियों पर शिकंजा, तीन वांछितों पर नकद इनाम घोषित:
हत्या-डकैती के मामलों में गिरफ्तारी तेज
- by रितेश पारीक
- Aug 24,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
