Fri, 09 18, 2026
देश

रुपयों के लेन-देन के विवाद में युवक पर हमला, लोहे की चैन से पीटकर किया घायल:

लंबे समय से रुपयों का लेनदेन का विवाद था

post-img

 

झुंझुनूं। रुपयों के लेन-देन को लेकर बुधवार रात करीब 9 बजे पांच लोगों ने एक युवक पर कथित रूप से लोहे की चैन से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित मुबारिक उर्फ सेठी का अकरम पुत्र मुमताज मंत्री के साथ लंबे समय से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 9 बजे मुबारिक ने अपने बकाया पैसों को लेकर अकरम को फोन किया। आरोप है कि अकरम ने रुपये देने के बहाने उसे शहर के दो नंबर रोड पर बुलाया।

रिपोर्ट के अनुसार, मुबारिक बाइक से बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके सिर पर लोहे की चैन से जोरदार वार किया गया। इसके बाद अकरम सहित करीब पांच लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की।

मारपीट में मुबारिक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। उसे बाद में उपचार के लिए बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित के अनुसार, चोट लगने के बाद उसे यह भी याद नहीं रहा कि उसे कब और किस तरह अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Post