इसके अलावा सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने वाले चार चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बाइक और एक बोलेरो जब्त की गई। मेड़तारोड थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 1.20 लाख रुपए कीमत की 241.28 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने मामले में हीरालाल सोनी (43) निवासी भटिंडा, थाना लूणी, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि 101 रेलवे फाटक मेड़तारोड के पास महिंद्रा थार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाजड़वास रोड पर वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चांदी जैसे सफेद धातु के आभूषणों के रूप में 521.63 ग्राम सामग्री और महिंद्रा थार भी जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले 292 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई थी। जांच के दौरान मुख्य सप्लायर के रूप में कालूलाल पुत्र मांगीलाल (29) निवासी सांगोडिया, थाना भालता, जिला झालावाड़ का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने आरोपी को झालावाड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना कोतवाली नागौर में दर्ज प्रकरण संख्या 264/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 8/29 के तहत वांछित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली नागौर में दर्ज दो अन्य मामलों में भी वांछित होने की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए श्रीबालाजी थाना पुलिस ने शराब पीकर लापरवाही से वाहन चलाने वाले चार चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 बाइक और एक बोलेरो एमवी एक्ट के तहत जब्त की। कार्रवाई की जद में भांकरलाल (34), प्रह्लादराम (56), मांगीलाल (38) और जेठाराम (40) शामिल हैं। नागौर पुलिस की कार्रवाई में जहां मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, वहीं जांच के जरिए नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।नागौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेड़तारोड थाना पुलिस ने 241.28 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महिंद्रा थार जब्त की है। वहीं श्रीबालाजी थाना पुलिस ने 292 ग्राम स्मैक के मामले में मुख्य सप्लायर को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है।
1.20 लाख रुपए की अफीम बरामद
292 ग्राम स्मैक मामले का मुख्य सप्लायर झालावाड़ से गिरफ्तार
शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालक पकड़े
नशे की सप्लाई चेन पर पुलिस की नजर
देश
ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर: अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 292 ग्राम स्मैक मामले का मुख्य सप्लायर झालावाड़ से पकड़ा:
मेड़तारोड में 1.20 लाख की 241.28 ग्राम अफीम बरामद, महिंद्रा थार जब्त; शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर भी कार्रवाई
- by रितेश पारीक
- Aug 20,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
