Sat, 09 19, 2026
देश

धार्मिक यात्रा से लौट रही सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 36 से ज्यादा घायल; 10 की हालत गंभीर:

10 की हालत गंभीर, 9 को झालावाड़ रेफर किया

post-img

 

बारां। जिले के सारथल थाना क्षेत्र में कलमोदिया चौराहे पर बुधवार को सवारियों से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 36 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

झालावाड़ अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक गंभीर घायल को अकलेरा रेफर किया गया, जबकि नौ अन्य घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया है। करीब 20 घायलों का उपचार स्थानीय एसआरजी अस्पताल में जारी है।

झालावाड़ लाए गए घायलों में मांगी बाई पत्नी प्रभूलाल माली, बंसीलाल पुत्र देवलाल कुशवाहा, अमरलाल पुत्र ग्यारसीलाल, कैलाश बाई पत्नी भंवरलाल, अंजूबाई पत्नी राधेश्याम और राजेश पुत्र भंवरलाल शामिल हैं।

धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे यात्री

हादसे की सूचना मिलते ही सारथल थानाधिकारी आरएस मंडावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार सभी यात्री छीपाबड़ोद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Post