झुंझुनूं। जिले के बड़ागांव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक होटल में खाना खाने के बाद बाइक से अपने गांव हांसलसर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सीकर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में हुआ। मृतकों की पहचान हांसलसर निवासी प्रदीप राव (30) पुत्र इंद्राज राव और सुभाष (32) पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुढ़ा थाना प्रभारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि हादसे के बाद कैंपर चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। करीब आधा किलोमीटर आगे जाने के बाद कैंपर का टायर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कैंपर में सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रदीप राव अविवाहित था। करीब पांच साल पहले उसके माता-पिता का निधन हो चुका था। परिवार में एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। बड़ा भाई टैक्सी चलाता है। वहीं सुभाष खेती का काम करता था। उसके बड़े भाई की करीब आठ साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। दोनों युवक आपस में दोस्त थे और साथ ही रहते थे। एक साथ खाना खाने निकले दोनों दोस्त रात में अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों परिवारों से उनके अपनों को हमेशा के लिए छीन लिया। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
भागने की कोशिश में कैंपर का टायर फटा, आग लगी
दो युवकों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
दोनों दोस्त थे, साथ ही रहते थे
देश
होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों को कैंपर ने कुचला, दोनों की मौत:
एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की सीकर में इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद कैंपर में लगी आग
- by रितेश पारीक
- Aug 09,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
