Wed, 07 22, 2026
देश

11 केवी विद्युत लाइन के तार छू जाने से ट्रैक्टर में लगी आग:

सोयाबीन की कटाई करने के दौरान लगी आग

post-img

 नगरपालिका क्षेत्र के अड़ीला बलकासा के बीच राकेश सैनी के खेत में रीपर से सोयाबीन की कटाई करने के दौरान खेत से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के तार छू जाने से ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर के आग पकड़ने पर चालक धर्मराज बैरवा एवं ट्रैक्टर में बैठे आनन्दी लाल को करंट का हल्का झटका लगा। वही ट्रैक्टर से धुंआ निकलते देख चालक एवं साथी ने कूदकर जान बचाई। बाद में पार्षद धनराज मीणा को मामले की जानकारी दी गई तो पार्षद ने नगरपालिका को सूचना देकर दमकल भिजवाने के साथ ही पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया। इस दौरान ट्रैक्टर में लगी आग देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर जलने से काफी नुकसान हो गया। बाद में चालक ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है।

ऐसे बच गई दोनों की जान
पार्षद धनराज मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर के स्टेयरिंग पर प्लास्टिक लगी थी। चालक धर्मराज ने पैरों में प्लास्टिक जूते पहने हुए थे। ट्रैक्टर के टायर भी जब तक सुरक्षित थे। वही साथी आनंदी लाल ने भी प्लास्टिक जूते पहन रखे थे। ट्रैक्टर में करंट आने पर हल्का झटका लगने पर दोनों तुरंत कूदकर दूर जा खड़े हुए। तुरंत विद्युत लाइन में आपूर्ति बंद करवाई गई।

Related Post