राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (आरपीएससी) ने प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 (भौतिक विज्ञान व्याख्याता) में गिरिराज बागड़ा ने पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त नाम रोशन किया। बागड़ा टाइम्स से खास बातचीत में गिरिराज बागड़ा ने छोटे से गांव नारिया वास शिवदासपुरा चाकसू में पैदा होकर राजस्थान सेकेंड टॉपर बनने तक का वो सफर बयां किया। जिसमें गरीबी, असफलता और बुलंद हौसलों के दम मुकाम हासिल करना है। गिरिराज ने बताया कि शुरुआत की कई भर्तियों में मैं कुछ प्वाइंट से ही रहा था। मेरे सारे दोस्तों का चयन हो गया था। एक बारगी तो मैं काफी निराश हो गया था। मन करता था कि सरकारी शिक्षक बनने का ख्वाब छोड़कर कोई प्राइवेट नौकरी कर लूं, मगर परिवार, गुरुजन एवं दोस्तो का पूरा साथ मिला। सबने मुझे मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। नतीजा हम सबके सामने है।
