Thu, 07 23, 2026
देश

बदल रहा मौसम, घर-घर वायरल बुखार देने लगा दस्तक:

अस्पतालों में मरीजों की उमड़ने लगी भीड़

post-img

 दस दिन पहले रात को हुई बारिश के बाद से हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिससे मौसमी बीमारियां भी जोर पकड़ने लगी है। बदल रहे मौसम के साथ घर-घर वायरल बुखार से पीड़ितों की संया में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे मेडिकल स्टोर्स पर व अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है।

हर दिन बदल रहा तापमान का मिजाज

गौरतलब है कि दस दिनों से रात व दिन के तापमान में बदलाव आ रहा है और यही बदलाव सेहत को खराब कर रहा है। गत दस दिनों की बात करें तो वातावरण में हिम्यूडिटी का असर बढ़ा है, वहीं दिन व रात के तापमान में दस डिग्री तक का फर्क आ चुका है। दिन में जहां उमस भरी गर्मी से पंखे चलाने पड़ रहे है, वहीं रात में गुलाबी सर्दी का अहसास सेहत को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में आहार-विहार व रहन-सहन में बरती जा रही थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत को खराब कर रही है। हालांकि बदल रहे मौसम के बीच कूलर व ऐसी का प्रचलन बिलकुल ही कम हो गया है, लेकिन फिर भी रात के समय पंखे की हवा भी स्वास्थ्य को खराब कर रही है।

ऐसे बदला फलोदी के मौसम का मिजाज

गौरतलब है कि गत 15 अक्टूबर की रात को अचानक से मौसम का मिजाज बदला और दो रातें व एक दिन बारिश का की झड़ी लगने के बाद जगह जगह कीचड़, मच्छरों व गंदगी से भी संक्रमण जनित मौसमी बीमारियों को पनपने का अवसर मिल गया। जिसकी परिणीति यह हुई कि घर घर मौसमी बीमारियों ने दस्तक दे दी। बारिश के बाद तापमान व मौसम की परिस्थतियों में अस्थिरता आ गई।

Related Post