राजस्थान के तीन जिलों में बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटा, टोंक और श्रीगंगापुर में सुबह 5 से 6 बजे के बीच एनआईए की टीमों ने इस कार्रवाई को शुरू किया। पीएफआई की साजिश मामले में टोंक शहर के शागिर्द पेशा इलाके में एक घर पर दबिश देते हुए जांच शुरू की। यहां संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संबंधित परिवार से पूछताछ की।एनआईए की टीम की टोंक में अचानक कार्रवाई से शहर के लोग भी बेखबर रहे। हालांकि कार्रवाई के दौरान एनआईए की टीम के साथ मौके पर काफी मात्रा में पुलिस जाब्ता भी तैनात देख लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल एनआईए टीम की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम बुधवार 4 से 5 के बीच टोंक शहर के शागिर्द पेशा इलाके में पहुंची। यहां उन्होंने एक घर में अचानक दबिश दी। इस सूचना पर टोंक पुलिस प्रशासन में भी हड़ताल मच गया। इस दौरान शहर कोतवाल जितेंद्र सिंह चारण समेत पुलिस जाब्ता भी कार्रवाई स्थल पर पहुंच गया। इस इलाके में अब भी पुलिस जाब्ता तैनात है।
