Wed, 07 22, 2026
देश

चिरंजीवी नि:शुल्क योजना:

8 लाख रुपए वार्षिक से कम वालों की बल्ले-बल्ले

post-img

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा और अधिक बढ़ातेे हुए राज्य सरकार द्वारा सभी ईडब्ल्यूएस परिवारों अर्थात वे सभी परिवार, जो किसी भी जाति, वर्ग से हैं और जिनकी आय 8 लाख रुपए वार्षिक से कम है, उन्हें भी चिरंजीवी योजना की नि:शुल्क श्रेणी में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने इस बाबत जिला स्तर पर विशेष प्रयास एवं नियमित मॉनिटरिंग द्वारा योजना में पंजीकरण से वंचित परिवारों को भी जोड़ने की आवश्यकता बताई।

साथ ही जिला कलक्टरों को निर्देशित किया है कि उक्त श्रेणी की पात्रता रखने वाले पंजीकरण से वंचित परिवारों को योजना में पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रथम वेरिफायर/द्वितीय वेरिफायर के स्तर पर प्राप्त आवेदनों का अविलम्ब निस्तारण सुनिश्चित करने की व्यवस्था कराएं। ताकि पात्र परिवारों को तत्काल नि:शुल्क श्रेणी के तहत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने संबंधित अधिकारियों का उक्त पत्र की क्रियान्विति सुनिश्चित करने राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्यारेंस के विस्तृत निर्देश एवं पंजीकरण का मैन्युअल सुलभ संदर्भ के लिए दिशा-निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।8 लाख रुपए से आय कम तो भी मिलेगा चिरंजीवी योजना का नि:शुल्क लाभ

Related Post