Wed, 07 22, 2026
देश

बनेठा थाना क्षेत्र बना अवैध बजरी खनन माफिया का अड्डा:

जिला पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के बाद भी बजरी माफियाओं पर नहीं लगा कोई अंकुश

post-img

 टोंक जिले के बनेठा पुलिस थाना क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम अवैध बजरी खनन माफिया की सक्रीयता को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बजरी खनन माफिया भी अवैध रूप से बजरी से भरे हुए ट्रैक्टरों ट्रॉली को बनेठा थाना क्षेत्र से खुलेआम भरकर दूसरे गांव में पहुंचा रहे हैं । 

थाना क्षेत्र बजरी माफिया के लिए एक तरह से सुरक्षित क्षेत्र बना हुआ है पुलिस की बढ़ती निष्क्रियता ही बजरी माफिया के लिए वरदान साबित हो रही है। पुलिस की निष्क्रियता इन बजरी माफिया के लिए क्यों है आखिरकार क्यों पुलिस इन पर कार्रवाई करने के बजाय मुकदर्शक बनी हुई है इसका अंदाजा पुलिस की कार्यशैली से ही लगाया जा सकता है।

 विगत दिनों ही बनेठा थाना क्षेत्र का जिला पुलिस अधीक्षक राजश्री राज द्वारा निरीक्षण किया गया था इसके बावजूद भी बनेठा थाना क्षेत्र में बजरी माफिया पर कोई अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है । बनेठा थाना क्षेत्र में ही बजरी माफिया चैन की नींद ले पाते हैं ऐसा बजरी खनन माफिया से जुड़े लोगों से एव चाय पान कि दुकानों पर आम चर्चा के दौरान खुलेआम सुनने को मिल रहा है।

 

Related Post