Wed, 07 22, 2026
देश

सेहत पर भारी पड़ रहा बदलते मौसम का मिजाज:

घर-घर में मिल रहे बीमार, अधिकतर मरीज मौसमी बीमारियों के

post-img

दिन में धूप-छांव तो कभी उमस-गर्मी और देर रात में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम का ये बदला मिजाज लोगों के लिए नुकसान दायक साबित हो रहा है। दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। इन दिनों घर-घर में बीमार मिल रहे हैं। लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकगुनिया, स्क्रब टायफस के अलावा सीजनल बीमारियां भी चपेट में ले रही हैं। साथ ही अस्थमा और एलर्जी के मरीज भी एकाएक बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी व आईपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति ये है कि सामान्य वार्डों में तो बेड भी फुल हो गए हैं। गंभीर मरीजों को भी बेड मिलने में देरी हो रही है। इन मरीजों को ठीक होने में भी सात से दस दिन का समय लग रहा है।
30 फीसदी रोगी सीजनल बीमारियों से ग्रस्त
अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या ढाई हजार पार पहुंच गई है। सामान्य दिनों की तुलना में रोजाना करीब तीन-चार सौ मरीज अधिक आ रहे हैं। आगामी दिनों में यह संख्या और बढऩे की आशंका है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
अस्थमा-एलर्जी के मरीज भी तेजी से बढ़े
बदलते मौसम में अस्थमा एलर्जी के मरीज बढऩे लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि फरवरी तक ऐसा ही चलेगा। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे ही अस्थमा-एलर्जी के मरीज बढ़ेंगे। ऐसे में सावधानी बरतने की जरुरत है।

Related Post