Thu, 07 23, 2026
देश

किसान का पोस्टर बना विवादो केंद्र, बीजेपी को पड़ सकता है भारी:

सोशल मीडिया पर पोस्टर हुआ वायरल

post-img

राजस्थान बीजेपी का विधानसभा चुनाव को लेकर अभियान नहीं सहेगा राजस्थानके तहत जारी किया गया एक पोस्टर विवादों में आ गया है। दरअसल, पोस्टर किसानों के मुद्दे से जुड़ा है जिसमें पार्टी ने दावा किया है कि राजस्थान में 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन नीलाम कर दी गई है। पोस्टर पर लिखा था, 19 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम, नहीं सहेगा राजस्थान। इस पोस्टर में पार्टी ने एक किसान की तस्वीर लगाई है। अब उसी किसान ने दावा किया कि बिना इजाजत उसका फोटो इस्तेमाल किया गया है। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा शहर में रिखी की ढाणी के निवासी मधुरम जयपाल (70) ने दावा किया कि पोस्टर में इस्तेमाल की गई तस्वीर उनकी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके एक रिश्तेदार जयपुर आए थे, इस दौरान उन्होंने पोस्टर देखे और तस्वीरें सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कीं। इसके बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। यहां बताया गया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने नहीं सहेगा राजस्थान चुनाव अभियान शुरू किया है। यह अभियान 16 जुलाई को शुरू किया गया था जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की राजधानी में एक बैठक की थी। इस अभियान के तहत बीजेपी ने सरकार का विरोध करने और आम लोगों से जुड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए।

Related Post