Thu, 07 23, 2026
देश

पंपलेट के प्रकाशन के समय मुद्रक और प्रकाशक का नाम पता अंकित करने के निर्देश:

प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक आयोजित

post-img

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्धेनजर पंपलेट, पोस्टर आदि के मुद्रण पर नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को चुनाव शाखा के कंट्रोल रूम में निर्वाचक अधिकारी संजना जोशी के निर्देशानुसार प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। सहायक प्रोगरामर प्रदीप कुमार छींपा ने बैठक में उपस्थित प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों से पंपलेट के प्रकाशन के समय मुद्रक और प्रकाशक का नाम पता अंकित करने, चुनाव सामग्री छापने से पहले प्रिंट करवाने वाले और पब्लिशर से फार्म में दो जिम्मेदार व्यक्तियों से तस्दीकशुदा घोषणापत्र 2 कॉपियों में लेने तथा प्रिंटिंग प्रेस संचालक द्वारा हस्ताक्षर कर खर्च का विवरण प्रिंट की गई सामग्री की कॉपियों समेत चुनाव खर्च निगरानी टीम को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में श्योचंद ढाका, नसीब सिंह, सुशील कुमार, स्वीप कौर कमेटी सदस्य मुकेश जांदू, भूपेंद्र रिणवा, मोहनलाल, महावीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related Post