Wed, 07 22, 2026
देश

चुनावी पोस्टर हटाने में स्कूली बच्चों की लगाई ड्यूटी:

दिनभर स्कूल की दीवार पर लगे पोस्टर को कुरेद कर हटाते रहे बच्चे

post-img

आचार संहिता लगने के साथ ही चुनावी पोस्टर एवं बैनर हटाने की कवायद प्रशासन की ओर से शुरू की गई है, लेकिन सरकारी स्कूल के बच्चों को इस काम में झोंकने से ना केवल पढ़ाई चौपट हो रही है बल्कि उनके हितों से भी खिलवाड़ हो रहा है। हालात तो यह रहे कि चिलचिलाती धूप में डिजिटल पोस्टर को बच्चे कुरेदते रहे।
अजमेर के वैशालीनगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम उच्च माध्यमिक स्कूल की दीवार पर चस्पा डिजीटल पोस्टर मंगलवार को बच्चे कुरेदते मिले। बच्चों से जब पत्रिका ने बात की तो बताया कि पुलिस व टीम की ओर से स्कूल प्रधानाचार्य को चुनावी पोस्टर हटाने को कहा था। हमें पोस्टर हटाने के लिए बोला है। डिजीटल पोस्टर होने से दीवार पर लोहे के टुकड़ों से कुरेदना पड़ रहा है।
सरकारी भवन पर पोस्टर लगाना ही गलत
राजनीतिक दलों की ओर से स्कूल, अस्पताल या अन्य सरकारी भवनों पर पोस्टर चस्पा करना व लगाना ही कानूनन गलत है। फिर सरकारी भवन व चहार दीवारी पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

 

Related Post