Wed, 07 22, 2026
देश

सांसद ने प्रशासनिक मशीनरी पर किए गंभीर सवाल खड़े:

ऐसा मत करो, जिससे जनता हमारे या तुम्हारे कपड़े फाडे

post-img

कलेक्टर सभागार टोंक में मंगलवार को इस बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रशासनिक मशीनरी पर जहां गंभीर सवाल खड़े किए। वहीं उन्होंने जनता के पैसे का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों के समक्ष भी नाराजगी का इजहार किया। बैठक में कई मामले ऐसे सामने आए, जहां काम पूरा हुआ ही नहीं और अधिकारियों ने अपने जवाब में काम पूरा होना बता दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि सीवरेज व पेयजल योजना के तहत काम पूरा हुआ ही नहीं है और ठेकेदार अपना पैसा, अधिकारी अपना कमीशन लेकर चले गए। जबकि काम अधूरा पड़ा है, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। शहरों में अपर्याप्त व गंदा पानी आ रहा है। जल मिशन योजना के तहत अधिकारियों द्वारा जहां नल कनेक्शन का कार्य जहां पूरा होने की बात कही, वहां पर अधूरे कार्य का सवाल खड़ा करते हुए सांसद ने इसकी पुष्टि के लिए बंथली के जनप्रतिनिधि से बैठक में ही फोन पर बात करके अधिकारियों को सुनाई अधूरे कार्य की स्थिति को सुनकर अधिकारी एक-दूसरे की तरफ देखने लगे। सांसद ने कहा कि ऐसा मत करो, जिससे जनता हमारे या तुम्हारे कपड़े फाडे।

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मामले भी सांसद ने बिजली निगम के अधिकारियों की खिंचाई की तथा उनको सभी उपभोक्ताओं के साथ बराबर कर व्यवहार करने की बात कहीं। उन्होंने सभी के या तो स्मार्ट फोन लगाए या फिर किसी के भी नहीं लगाए जाए। बैठक में सीईओ दशलदान, एसीईओ मुरारीलाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिनके विभागों की सांसद ने क्रमवार स्थिति जानी तथा अधिकांश कार्यों पर नाराजगी का इजहार किया।

बजरी वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती

दिशा की इस बैठक में सांसद के सामने एनएचएआई के अधिकारी ने कहा कि बजरी के ओवरलोड ट्रकों से हाईवे की सड़कें टूट रही है। जिसकी शिकायतें उनके पास भी आती है। इस मामले में पुलिस व परिवहन विभाग आदि से बात करते हैं,तो वो कहते हैं कि बजरी के ठेकेदारों की पहुंच ऊंचे तक हैं। इस मामले में उनका कोई साथ नहीं देता है। इस पर परिवहन विभाग से पूछे जाने पर उन्होंने ओवरलोड के मामले में कार्रवाई का हवाला तो दिया, लेकिन वो गिने चुने मामलो को ही गिना पाए। सांसद ने अधिकारी की बात को दोहराते हुए कहा कि बजरी वाले सरकार भी बदल देते हैं, ऐसा अधिकारी कहने लगे हैं, तो फिर कार्रवाई कैसे हो। उन्होंने कहा कि जयपुर से टोंक जाने वाले सड़कें टूटी है। आने वाली सड़कें ठीक है। सांसद ने कहा सारा सिस्टम बजरी से ही चल रहा है, बजरी से ही बिगड़ रहा है।

 

Related Post