Wed, 07 22, 2026
देश

खेतों में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से जिंदगी खो रहे गोवंश:

विभाग की मिलीभगत से लोगों को हो रही है परेशानी

post-img

राजाखेड़ा क्षेत्र में फीडर सुधार के लिए सरकार हर बार लाखों का बजट पास करती है। जिससे क्षेत्र में झूलते तार व जमीन में खुले ट्रांसफार्मर को सहीं स्थान पर रखा जा सकें। लेकिन यहां तो विभाग की मिलीभगत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले विद्युत ट्रांसफार्मर से गोवंशों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। शुक्रवार सुबह खोतों में चारा चर रही गाय चलती विद्युत लाइन के विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। जिससे वह तड़पती हुई दम तोड़ गई।
गौरतलब है कि कृषि कनेक्शन देते समय विद्युत निगम कर्मी या उनके ठेकेदार कृषकों को न तो पूरा सामान देते है और न ही उचित प्रकार से कनेक्शन ही करते है जिससे संसाधनों के अभाव में किसान जल्दबाजी में कनेक्शन लाइनमैन से जुड़वा लेता है। ऐसे में यह खुद किसानों और पशुधन के लिए भी जानलेवा हो जाते है। लेकिन निगमकर्मी कभी इनकी सुध नही लेते। खेत में जमीन पर रखें ट्रांसफार्मर क्षेत्र में काफी स्थानों पर संचालित हो रहे है। निगम की ओर से फीडर सुधार के तहत पिछले एक दशक में लाखों रुपए खर्च होते है। ऐसे में इन कार्यो के होने या न होने पर ही सवालिया निशान लग रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों के ये कार्य कागजों में ही हो जाते है अधिकारी कभी निरीक्षण ही नहीं करते है।
कई क्षेत्र में लाइन नीचे, कभी हो सकता है हादसा
क्षेत्र में पुराने कनेक्शन पुराने कनेक्शन को पानी की अनुपलब्धता के कारण अन्य नए स्थानों पर बिना निगम को जानकारी दिए भी स्थानन्तरित कर लेते है जो इस अव्यवस्था का कारण हो सकता है। कई स्थानों पर विद्युत लाइन के तार इतने नीचे झुके हुए है। जिससे वहां पर हादसे होने की संभावना बनी रहती है। लेकिन वहां भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया।

Related Post