Wed, 07 22, 2026
देश

3 दिवसीय श्री वीर तेजाजी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ:

ग्राम पंचायत खिड़की के ग्राम भैरूपुरा में श्री वीर तेजाजी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, भाजपा जिला महामंत्री डॉ प्रभु बाडोलिया रहे मुख्य अतिथि

post-img

निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिड़की के ग्राम भैरूपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में श्री वीर तेजाजी कबड्डी प्रतियोगिता चल रही 3 दिवसीय श्री वीर तेजाजी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ प्रभु बाडोलिया ने श्री वीर तेजाजी कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में युवाओं व नवयुवक मंडल की आवाज पर रात्रि 12:00 बजे बाडोलिया ने निवाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैरूपुरा पहुंचे। नवयुवक मण्डल एवं ग्रामवासियों ओर टीम खिलाड़ियों द्वारा डी जे के साथ जुलूस निकालते हुए जगह-जगह युवाओं व बुर्जुगो ने आशीर्वाद स्वरुप माला पहनाकर आशीर्वाद दिया व पुष्प वर्षा के साथ श्री वीर तेजाजी कबड्डी प्रतियोगिता मैदान तक पहुंचे ।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ प्रभु बाडोलिया ने फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता सोहेला टीम व भांवती दोनों टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए जो परिणाम आए उसे स्वीकार ना चाहिए हार और जीत खेल के दो पहलू हैं  खिलाड़ी को जीत से अति उत्साहित व हार से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि और अधिक ऊर्जा से प्रयास करने चाहिए। हार जीत खेल के दो पहलू है हार से खिलाड़ियों घबराना नहीं चाहिए और आगे कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ प्रभु बाडोलिया, मिश्रीलाल चौधरी,  लक्ष्मण चौधरी, बंसीलाल चौधरी,  विनोद चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी,  धर्मराज चौधरी, नंदकिशोर चौधरी, लोकेश चौधरी, युधिष्ठिर चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी,  मुकेश चौधरी, सोजी लाल चौधरी, श्री कैलाश चौधरी, राधे चौधरी, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Post