निर्वाचन विभाग के सी-विजिल एप पर आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने पर एफएसटी टीम 100 मिनट में शिकायत का निस्तारण कर आदर्श आचार संहिता की पालना करवाएगी।विधानसभा चुनाव पर अवांछित गतिविधियों पर निगरानी रखने को लेकर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एसडीएम अशोक कुमार मीणा ने शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसएसटी व एफएसटी सहित विभिन्न टीमों का गठन किया है। एसडीएम ने टीम प्रभारियों को चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने के निर्देश दिए। चुनाव शाखा प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी व एटी टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्कवायड टीम (एफएसटी) सी-विजिल एप पर चुनाव के संबंध में शिकायतें दर्ज होगी। उनका 100 मिनट में निस्तारण कर आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने का कार्य करेगी।
