Wed, 07 22, 2026
देश

कन्हैया लाल सैनी बने ईटावा भोपजी कांग्रेस इकाई अध्यक्ष:

जल्द ही कार्यकारिणी का किया जाएगा विस्तार

post-img

चौमूं (बागड़ा टाइम्स न्यूज)  ग्राम ईटावा भोपजी के मुख्य बस स्टैंड पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रुक्क्ष्मणी कुमारी ने जनसभा को संबोधित किया | इस अवसर पर सर्वसम्मति से कन्हैया लाल सैनी को ईटावा भोपजी कांग्रेस इकाई अध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व ग्राम वासियों ने अतिथियों का साफा का माला पहनाकर स्वागत किया। विधि सलाहकार एडवोकेट आकाश नाथावत ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह, गिरधारीलाल बुनकर, चौमूं बार उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय सिंह, मोहन जांगिड़, बाबू दूत, मुरारी योगी, एडवोकेट नवलकिशोर सैनी, रूपन गुर्जर, नेमीचंद यादव, राकेश कुमावत आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे  |

 

Related Post