Wed, 07 22, 2026
देश

दिन में सता रही गर्मी, रात को गुलाबी सर्दी:

मौसम के दो रूप: मानसून की विदाई के साथ बदलाव

post-img

अक्टूबर की शुरुआत में दिन और रात में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं।मानसून के विदा होते ही मौसम में बदलाव हो रहा है। हल्की सर्दी का असर दिखने लगा है। दिन में धूप में तीखापन है तो रात में ठंडक बढ़ने लगी हैं। शहर में सुबह दस बजे से तेज धूप थी। सांझ ढलने के बाद हल्की सर्दी महसूस हुई। आधी रात बाद चद्दर ओढ़ने की नौबत आ रही है। स्थिति यह है कि रात से दोगुना दिन का पारा है। लिहाजा दिन-रात के पारे में दिन-रात का ही अंतर दिख रहा है। दिन में जहां गर्मी और उमस सता रही है वहीं रात और सुबह हल्की ठंडक होने लगी है। सप्ताहभर का तापमान देखें तो दोपहर में यह 33 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, रात का पारा 17 से 18 डिग्री के बीच बरकरार है। मौसम में बदलाव के चलते खांसी-जुकाम के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिले के चिकित्सालयों में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

Related Post