Wed, 07 22, 2026
देश

राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड की विशेषज्ञ सलाहकार समिति के स्थाई सदस्य बने शिवेंद्र शर्मा:

मुख्यमंत्री ने किया राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड का गठन

post-img

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बनाए गए राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया गया था इसके द्वारा विप्र समाज के विभिन्न वर्गों की स्थिति का जायजा लेने, इन वर्गों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आर्थिक उन्नति एवं पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड को सुझाव देने के उद्देश्य से विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में विशेषज्ञ सलाहकार समिति का गठन किया गया था |इसमें अभिवृद्धि करते हुए नारायण विहार, मानसरोवर जयपुर निवासी शिवेंद्र शर्मा को विशेषज्ञ सलाहकार समिति में स्थाई सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया हैं | यह आदेश सचिव अश्विनी कुमार शर्मा द्वारा जारी किए गए है | विप्र कल्याण बोर्ड की विशेषज्ञ सलाहकार समिति के स्थाई सदस्य बनने पर शिवेंद्र शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है |

 

Related Post