Wed, 07 22, 2026
देश

मुख्यमंत्री का फोटो हटा, शुरू हुई मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना:

आचार संहिता के चलते अटका अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण कार्य

post-img

विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते कई दिनों से अटका मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण कार्य फिर से शुरू हो गया है। रसद विभाग की ओर से जिले में 1 लाख 97 हजार अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण का लक्ष्य है। इसमें से अब तक जिले में 1 लाख 5 हजार फूड पैकेट का वितरण हो चुका है लेकिन चुनावी आचार संहिता व फूड पैकेट पर मुख्यमंत्री का फोटो लगा होने से वितरण कार्य को बंद कर दिया था। ऐसे में अब बिना फोटो वाले बैग सिलवाए गए है। इससे योजना से वंचित लाभार्थियों को अब फिर से खाद्य सामग्री का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते इस माह में वितरित होने वाले मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण कार्य अधर में अटक गया था। इसके लिए वापस बिना फोटो वाले बैग सिलवाए गए हैं। महंगाई राहत शिविरों में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूडपैकेट योजना के लिए जिले में 1 लाख 97 हजार पंजीयन कराए गए थे। गौरतलब है कि पूर्व में फूड पैकेट बैगों पर सीएम का फोटो छपा था, जो आदर्श आचार संहिता में आता है। इसके बाद वितरण कार्य को रोक दिया था।

15 अगस्त को शुरू हुई थी योजना

गत 15 अगस्त से योजना का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत जिले के पंजीकृत करीब 1.97 लाख लाभार्थियों को फूड पैकेट वितरित किए जाने है। लेकिन अब चुनाव शुरू होने के बाद फूड पैकेट पर मुख्यमंत्री की फोटो छपी हुई थी। इससे बीते दिनों विधानसभा चुनाव केे चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री की फोटो लगे पैकेट का वितरण नहीं किया जा सकता था। इसके कारण अक्टूबर माह में वितरित होने वाले फूड पैकेट को रोक दिया था।

Related Post