राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती-2021 के छठे चरण साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 17 से 31 अक्टूबर तक कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि छठे चरण में 414 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लानी होगी। इसके बगैर साक्षात्कार से वंचित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित पेश कर सकेंगे।
