Wed, 07 22, 2026
देश

क्रेन की सहायता से निकाले यात्री:

चौमूं में हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल

post-img

राजधानी जयपुर के चौमूं उपखंड में बड़ा हादसा हो गया | जानकारी के अनुसार अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर बस पलट गई | यह हादसा चौमूं उपखंड के जैतपुरा बाईपास कट पर हुआ | इस दौरान सूचना मिलने पर थानाधिकारी प्रदीप कुमार जाप्ते के साथ पहुंचे व घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी किया | पुलिस के अनुसार आधा दर्जन राहगीरों की हालत गंभीर बताई जा रही है व एक दर्जन से ज्यादा राहगीर घायल हो गए है | क्रेन की सहायता से यात्री निकाले गए व एम्बुलेंसो की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है | हादसे के बाद जयपुर- सीकर हाईवे पूरी तरीके के से जाम हो गया |

Related Post