Thu, 07 23, 2026
देश

कार लेकर ममता बनर्जी के आवास में घुसपैठ की कोशिश:

कार लेकर ममता बनर्जी के आवास में घुसपैठ की कोशिश आरोपी गिरफ्तार; गाड़ी से बंदूक, चाकू और गांजा बरामद

post-img

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में शुक्रवार को चूक हो गई। नूर आलम नाम का एक शख्स कार लेकर ममता के कालीघाट स्थित घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

पकड़े गए शख्स की कार से एक बंदूक, एक चाकू और गांजा बरामद किया गया है। घटना के वक्त ममता बनर्जी घर पर मौजूद थीं।

आरोपी की कार पर लगा था पुलिस का स्टिकर
कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि आरोपी की कार पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। उसके पास BSF और दूसरी एजेंसियों के कई ID कार्ड भी मिले हैं। आरोपी का कहना था कि वह CM से मिलने आया था।

कमिश्नर ने कहा, 'आरोपी बेतुकी बातें कर रहा था। यह एक गंभीर मुद्दा है। हम आरोपी का असली उद्देश्य पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।'

शहीद दिवस कार्यक्रम में जाने वाली थीं ममता
घटना के कुछ देर बाद ही ममता बनर्जी शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाली थीं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य भर से हजारों TMC कार्यकर्ता कोलकाता पहुंचे हैं।

शहीद दिवस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

यह कार्यक्रम 1993 में पुलिस की फायरिंग में जान गंवाने वाले 13 कांग्रेस समर्थकों की याद में मनाया जाता है। उस समय राज्य में लेफ्ट की सरकार थी और ममता स्टेट यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। तृणमूल कांग्रेस पार्टी बनाने के बाद भी ममता मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में शहीद दिवस मनाती हैं।

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 1993 में जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मुलाकात की।

ममता बनर्जी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें...

बंगाल में मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और नौकरी:CM ममता बनर्जी का ऐलान

CM ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए 19 लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। ममता ने BJP की बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि 2 महीने से मणिपुर जल रहा है। तब यह कमेटी कहां गायब रहती है? जब असम NRC को लेकर जल रहा था ये टीम कहां थी?

रेसलर अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब यह कमेटी क्यों नहीं दिखाई दी? दरअसल, 10 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल में हुई हिंसा की जांच करने के लिए चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की थी। 

Related Post