Wed, 07 22, 2026
देश

विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया सम्मान:

राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड में विशेषज्ञ सलाहकार समिति का गठन किया

post-img

चौमूं (बागड़ा टाइम्स न्यूज विप्र कल्याण बोर्ड में विशेषज्ञ सलाहकार समिति में भुवनेश तिवाडी के सदस्य मनोनीत होने पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा (राज्य मंत्री) एवं उपाध्यक्ष मंजू शर्मा को माल साफा एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा भेटकर सम्मानित किया | इस दौरान समिति सदस्य तिवाडी ने बताया कि विप्र समाज के विभिन्न वर्गों की स्थिति का जायजा लेने इन वर्गों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आर्थिक उन्नति एवं पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड में विशेषज्ञ सलाहकार समिति का गठन किया | इस दौरान समाजसेवी राजेंद्र शर्मा, जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री ओमप्रकाश रीडर, गोविंदगढ़ ब्लॉक प्रभारी कैप्टन श्रीराम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |

Related Post