Wed, 07 22, 2026
देश

स्वीकृति का इंतजार, गंदगी से अटे तालाब:

टेंडर प्रक्रिया जारी, लेकिन अब तक नहीं हुए कार्यादेश

post-img

केन्द्र सरकार की अमृत-2 योजना के तहत शहर की आबोहवा बदलने के लिए नगर परिषद ने डीपीआर तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी। लेकिन स्वीकृति का इंतजार है। वहीं गत दिनों दिशा की बैठक में उठे मुद्दे के बाद नगर परिषद ने हस्त चालित नाव से तेलियान तालाब की सफाई शुरू की है। तालाब में इतनी अधिक गंदगी है कि सफाई में लम्बा समय लगेगा। वहीं नगर परिषद अपने कार्मिकों से ही सफाई करा रही है। सुबह से लेकर शाम तक कार्मिक तालाब से गंदगी निकालकर बाहर ढेर कर रहे हैं और उसे बाद में डम्पिंग यार्ड में डाल रहे हैं। अभी चतुर्भुज तालाब और धन्ना तलाई की सफाई शुरू नहीं हुई है। ऐसे में वहां समीप रहने वाले लोगों को पानी के बीच बनी गंदगी से उठ रही बदबू से परेशानी हो रही है।

कभी नहीं दिया था ध्यान

 नगर परिषद ने कभी शहर के तालाबों पर ध्यान तक नहीं दिया है। ऐसे में समीप की कॉलोनी के लोगों को नरकीय समान जीवन जीना पड़ रहा है। हालांकि तेलियान तालाब के सौन्दर्य को लेकर एक वाद भी न्यायालय में चल रहा है। कई बार आदेश के बाद भी उस पर नगर परिषद ने ध्यान नहीं दिया। अब अमृत-2 योजना में इन्हें शामिल किया है। हालांकि अभी स्वीकृति नहीं मिली है। सभी प्रकार की स्वीकृति मिलने के बाद यहां कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Post