Wed, 07 22, 2026
देश

सूरज की तपिश कम, पारा गिरने से रातें हुई सर्द:

दिन-रात के पारे में बारह डिग्री का अंतर

post-img

मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव हो रहा है। बदलते मौसम में गुलाबी सर्दी का अहसास बढ़ गया है। सूरज की तपिश कम हो रही है तो रातें ठंडी होने लगी हैं। दिन में अब पहले से गर्मी व उमस कम हुई है। ऐसे में कूलर या एसी की आवश्यकता नहीं पड़ रही। रातें ठंडी होने से पंखों की रफ्तार कम हो गई है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तथा न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन-रात के पारे में बारह डिग्री का अंतर आया है। मौसम विभाग के अनुसार अपर एयर सिस्टम में संभावित बदलाव और कम वायुदाब क्षेत्र बनने पर मौसम तंत्र सक्रिय होने से छितराई बौछारें गिरने की संभावना है। ऐसे में आगामी दिनों में पारे में गिरावट होने और सर्दी का जोर बढऩे के आसार हैं। शहर में शाम को आसमान में बादल छा गए। देर शाम तक यहीं हालात बने रहे। मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इससे खांसी-जुखाम के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Related Post