Wed, 07 22, 2026
देश

नि:शुल्क स्मार्टफोन योजना में हुआ फर्जीवाड़ा:

सुरक्षा में सेंध: महिलाओं के अंगूठे लगवा कर कंपनी एजेंट्स ने बेच दी छह सौ सिम कार्ड

post-img

मुख्यमंत्री नि:शुल्क स्मार्टफोन योजना के तहत बुजुर्ग,विधवा महिलाओं व उच्च अध्ययनरत बालिकाओं को स्मार्ट फोन के साथ ही कैम्प लगाकर सिम कार्ड दिए थे।बहरोड़ में सामुदायिक भवन में करीब एक माह तक कैम्प लगाकर सात हजार महिलाओं व बालिकाओं को नि:शुल्क स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए थे।वहीं दूसरी ओर स्मार्ट फोन के साथ ही आइडिया व सरकारी कम्पनी बीएसएनएल के सिम कार्ड जो कि तीन साल के रिचार्ज के साथ उपलब्ध कराई गई थी।इस दौरान सिम कार्ड देने वाले एजेंट ने गड़बड़ी कर एक महिला के नाम से कई सिम जारी कर उनको मंहगे दामों पर साईबर ठगों को बेच कर बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। मामले को लेकर एक महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।अब पुलिस ने एक एजेंट को रविवार को हिरासत में लेकर फर्जीवाड़े में शामिल अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
600 फर्जी सिम कार्ड 

नि:शुल्क स्मार्ट फोन योजना के दौरान कम्पनी एजेंट्स ने महिलाओं से चार से पांच बार अंगूठे लगवा कर करीब छह सौ सिम कार्ड निकाल लिए।जिन्हें मेवात के साइबर ठगों को बेच दिया। स्मार्ट फोन मोबाइल फोन कैम्प के दौरान मोबाइल फोन लेने आने वाली महिलाओं को कम्पनी एजेंट्स ने महिलाओं से सिम कार्ड जारी नहीं होने की बात कहकर पांच से छह बार अंगूठे लगवा लिए ओर उनसे फर्जी सिम कार्ड लेकर साइबर ठगों को बेच दिया।
देशभर में दे रहे ठगी की घटनाओं को अंजाम
नि:शुल्क स्मार्टफोन योजना के तहत महिलाओं के अंगूठे लगवाकर फर्जी तरीके से जारी की गई सिम कार्डो को कम्पनी एजेंट्स ने मेवात के साइबर ठगों को साढ़े पांच सौ रुपए में बेच दिया।जिससे साइबर ठग देशभर में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
विधवा व बुजुर्ग महिलाओं को बनाया शिकार
नि:शुल्क स्मार्ट फोन योजना के तहत मोबाइल फोन व सिम कार्ड लेने के लिए आने वाली विधवा व बुजुर्ग महिलाओं को कम्पनी एजेंट्स ने निशाना बनाया और धड़ल्ले से सिम कार्ड जारी कर साइबर ठगों को बेचते रहे।
अधिकारियों को नहीं लगी भनक
नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण का कार्य सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के स्थानीय अधिकारियों के जिम्मे पर था।लेकिन उन्हें भी कम्पनी एजेंट्स के फर्जी सिम जारी करने की भनक तक नहीं लगी।

Related Post