Wed, 07 22, 2026
देश

मुख्यमंत्री गहलोत चला सकते है एक ओर बड़ा दावं, घट सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम:

मुख्यमंत्री गहलोत एक और खेल सकते है मास्टर स्ट्रोक

post-img

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले तीन जिलों की घोषणा कर बड़ा दावं खेला है वहीं अब मुख्यमंत्री गहलोत एक और मास्टर स्ट्रोक चला सकते है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती कर आचार संहिता से पहले मुख्यमंत्री गहलोत आम जनता को बड़ी राहत प्रदान कर सकते हैं। रअसल, राजस्थान में समय से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वेट को कम करने की मांग उठ रही है। इसे लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राजस्थान में अभी पेट्रोल पर 31.4 प्रतिशत वेट के साथ ही 1.5 रुपए प्रति लीटर रोड डेवलपमेंट सैस भी वसूला जा रहा है। साथ ही डीजल पर 19.30 प्रतिशत वेट के साथ 1.75 रुपए प्रति लीटर से वसूली की जा रही है।

Related Post