वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा सलाहकार जगमोहन बैरवा द्वारा निःशुल्क "Cyber Security Fest-2023" का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम के आयोजक और वक्ता जगमोहन बैरवा ने इवेंट में शामिल सभी लोगों को सायबर सुरक्षा से संबंधित समस्त तरह की जानकारियों को पीपीटी के माध्यम से समझाया | बैरवा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बहुत ही ज्यादा बढ़ रहे है और अधिकतर लोग साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में जागरूक नही है जिसका पूरा फायदा अपराधी उठाते है | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था | इस ऑनलाइन कार्यक्रम में तकरीबन 100 लोगो ने हिस्सा लिया | जानकारी के लिए आपको बता दें कि जगमोहन बैरवा ने अब तक लगभग हजार से अधिक लोगो की तकनीकी क्षेत्र में निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से हर प्रकार से मदद की है। ये तकनीकी क्षेत्र के अंतर्गत गूगल में भी अपनी धूम मचा रहे है। इनको तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड" से भी सम्मानित किया जा चुका है | ये हमेशा एक ही बात कहते है कि "समाज की सेवा करना ही मेरा धर्म है और हर बार कुछ नया करना ही मेरी पहचान है।" इनको लोग "जेएमबी सर" के नाम से संबोधित करते है।
