Wed, 07 22, 2026
देश

डांडिया नाइट्स में दिखेगा बॉलीवुड स्टार्स का जलवा, सतरंगी आतिशबाजी और लाइव बैंड की प्रस्तुतियों के बीच होगा रावण:

दशहरा महोत्सव शुरू : रामकथा सुनाएंगे कुमार विश्वास

post-img

विद्याधर नगर स्टेडियम आयोजन समिति के तत्वावधान में गुरुवार से विद्याधर नगर स्टेडियम में दशहरा महोत्सव की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन सांसद दीया कुमारी और हाथोज स्थित दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर के बालमुकुंदाचार्य ने किया। सचिव अनिल संत ने बताया कि 15 से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से कवि कुमार विश्वास ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम में श्रोताओं को रामकथा सुनाएंगे। इसके बाद 18 से 23 अक्टूबर तक बॉलीवुड स्टार्स के साथ म्यूजिकल डांडिया नाइट्स होगी। पहले दिन गिप्सी सेंड ड्यूंस ग्रुप, 19 को हीना पांचाल और 20 अक्टूबर को गुल सक्सैना, आलोक कटघरे, गुंजन रस्तोगी और विनीत रघुवंशी के गीतों पर प्रतिभागी डांडिया करेंगे। फिर 21 अक्टूबर को लक्की अली और हीना सैन, 22 को सारिका सिंह और 23 को डीजे अकीरा के गीतों पर शहरवासी गरबा खेलेंगे। इसके लिए कई दिनों से शहरवासी विद्याधर नगर और मुरलीपुरा में फिल्मी तथा गुजराती गीतों पर अभ्यास में जुटे हैं। सतरंगी आतिशबाजी और लाइव बैंड की प्रस्तुतियों के बीच 24 अक्टूबर को प्रदेश के सबसे बड़े रावण का दहन होगी। मेला स्थल पर खान-पान, विभिन्न प्रकार के गेम्स और झूलों के साथ ही कई अन्य स्टॉल्स भी लगाई जाएंगी। महोत्सव का समापन 25 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष टिंकू राठौड़, बजरंग शर्मा, प्रमोद शेखावत, दीपक गर्ग, योगेन्द्र शर्मा और कमल अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Post