पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद अंधड़ और बारिश का दौर थम गया लेकिन शेखावाटी में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आ गई।
तापमान गिरने से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। मध्यरात्रि बाद ओस गिराने लगी है। इधर मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सीकर में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण दिन के तापमान एक डिग्री बढ़ गया। शाम को मौसम सर्द रहा। में अधिकतम तापमान डिग्री 30 व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। रात का पारा सामान्य से कम रहेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से सुबह- शाम सर्दी महसूस की जाने लगी है।
15 दिन पहले सीकर सबसे सर्द
शेखावाटी की आबोहवा के अनुसार नवम्बर माह की शुरूआत के समय न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहता है। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों में लिपटी नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर शहर में 13 डिग्री रहा। सुबह वाहनों की छतों पर ओस की बूंदें नजर आई।
