Wed, 07 22, 2026
देश

भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन:

रामदरबार का पूजन कर साधु-संतों से लिया आशीर्वाद

post-img

सिविल लांइस से भाजपा के प्रत्याशी गोपाल शर्मा का प्रधान चुनाव कार्यालय गुरूवार को पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन हुआ। गोपाल शर्मा का प्रधान कार्यालय भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास ही खोला गया है। शर्मा ने रामदरबार का पूजन कर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया।
सिविल लांइस से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने कहा कि देश की जनता सनातन से भगवामय में परिवर्तित हो रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लड़ाई उनसे की जाती है, जहां मुकाबला हो, लेकिन सिविल लाइंस की जनता ने पहले ही कांग्रेस को उखाड़ने का मन बना लिया है।
यहां की जनता द्वारा आवाज उठाने पर भी कांग्रेस सरकार और उनके मंत्री-विधायक सत्ता के मद में उन पर ध्यान नहीं देते। जनता ऐसे लोगों के अहंकार के सिर को नीचे कर देगी। जिस जनता में राजतिलक करने की शक्ति है, वह मुकुट भी उतार सकती है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जब सड़कों पर उतरेगा, तो विरोधियों के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। यह लड़ाई 2023 की नहीं, क्योंकि जनता नरेंद्र मोदी को 2029 में प्रधानमंत्री मान चुकी है। क्षेत्र में आतंक का दौरान समाप्त होने जा रहा है।
ये नेता पहुंचे : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी संयोजक अनिल जैन, उप महापौर पुनीत कर्णावट, पूर्व विधायक बीरू सिंह राठौड़, सोहन लाल तांबी, भाजपा नेता पवन बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, महिला मोर्चा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अनुराधा महेश्वरी, पूर्व महापौर निर्मल नाहटा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधारमण शर्मा, महासचिव रामेन्द्र सोलंकी, कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वार्ड संयोजक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गोपाल शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रणजीत और दिनेश ने दिया गोपाल को समर्थन  नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख को गुरुवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से बागी हुए रावणा समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोड़ाला और दिनेश सैनी ने नामांकन पत्र वापस लेकर गोपाल शर्मा को समर्थन दिया। इसके अलावा दीपक शर्मा, कर्मचारी नेता ललित मोहन शर्मा ने समर्थन किया।
भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार को जमकर घेरा
घमंडी नेताओं को धूल चटानी है : तिवाड़ी

समारोह में राज्यसभा संासद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा का चुनाव भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अहंकार के खिलाफ है। राजनीति में किसी का घमंड नहीं ज्यादा दिन नहीं टिकता है। उन्होंने कहा कि गोपाल शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुई दोनों कारसेवा में अपनी जान पर खेलकर हिस्सा लिया। मुलायम सिंह सरकार के अत्याचारों को अपनी लेखनी के माध्यम जनता के सामने रखा है।

Related Post