Thu, 07 23, 2026
देश

विजय वर्मा पर है शादी का प्रेशर::

विजय वर्मा पर है शादी का प्रेशर बोले- ‘मां हर कॉल पर मुझसे यही सवाल पूछती हैं, मैं हमेशा टाल देता हूं’

post-img

एक्टर विजय वर्मा जल्द ही वेब सिरीज ‘कालकूट’ में नजर आएंगे। वहीं इन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर विजय बेहद चर्चा में हैं। इस बीच एक्टर ने हाल ही में बताया कि उनपर शादी का बहुत प्रेशर है। उनकी मां हर रोज उनसे कॉल पर यही सवाल करती हैं कि आखिर वो कब शादी करेंगे। हालांकि, एक्टर हर बार इस बात को किसी न किसी बहाने से टाल देते हैं।

मारवाड़ी समाज में लड़कों की शादी की उम्र 16 साल है- विजय
DNA को दिए इंटरव्यू में विजय ने कहा- ‘मैं मारवाड़ी परिवार से आता हूं। हमारे समाज में लड़कों की शादी की उम्र 16 साल मानी जाती है। इसलिए मैं शादी के प्रेशर को बहुत पहले से ही झेल रहा हूं। मेरे साथ यह सब बहुत पहले शुरू हुआ और बहुत जल्द ही खत्म भी हो गया। क्योंकि मैं तब तक शादी की उम्र पार कर चुका था। मैं तब तक एक्टर बन चुका था, जिससे कहीं न कहीं यह प्रेशर कम हुआ।’

मां अब भी हर कॉल पर शादी के बारे में पूछती हैं- विजय
विजय ने आगे बताया कि उनकी मां अक्सर उनपर शादी का दबाव डालती हैं। उन्होंने कहा- मेरी मां अब भी मुझसे हर कॉल पर पूछती हैं। हालांकि, मैं इसे हर बार टाल देता हूं। क्योंकि अभी मैं अपनी लाइफ में अच्छा कर रहा हूं।

तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में हैं विजय
विजय वर्मा ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वो तमन्ना के साथ सिर्फ खुश नहीं हैं, बल्कि उनसे पागलों की तरह प्यार करते हैं। तमन्ना और विजय हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एक साथ नजर आए थे। उनकी मुलाकात भी शूटिंग की सेट पर हुई थी। विजय जल्द ही वेबसीरीज कालकूट में पुलिस का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ श्वेता त्रिपाठी भी लीड रोल में होंगी। यह सिरीज 27 जुलाई की जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

Related Post