Wed, 07 22, 2026
देश

क्षत्रिय कुमावत समाज की बैठक संपन्न:

चौमूं विधानसभा क्षेत्र में रहेगा कुमावत समाज विकास संस्थान का कार्यक्षेत्र

post-img

क्षत्रिय कुमावत समाज एकता संस्थान चौमूं द्वारा आयोजित आम सभा संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुमावत समाज विकास संस्थान चौमूं का कार्य क्षेत्र चौमूं विधानसभा क्षेत्र रहेगा | इसमें निवाना, तिगरिया एवं आमेर क्षेत्र को हटा दिया गया तथा वर्ष 2018 में निर्वाचित छोटी लाल जलिंद्रा की कार्यकारिणी को समाज विरोधी कार्य करने के कारण आमसभा द्वारा बर्खास्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया | बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छोटेलाल जलिंद्रा ने समाज को टुकड़ों में बांट दिया और इसके द्वारा जो शादियां की गई उसका हिसाब आज तक समाज को नहीं दिया | आज के बाद कुमावत समाज विकास संस्थान चौमूं एवं क्षत्रिय कुमावत समाज एकता संस्थान चौमूं द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन करने पर रोक लगा दी गई है | कुमावत समाज विकास संस्थान चौमूं की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन किया जा रहा है | सभा की बैठक ओमप्रकाश मामोडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई | इस सभा में समाज बंधु मालीराम मारवाल, हनुमान तुंडवाल, द्वारका प्रसाद खोलूकरिया, रमेश बींवल, मोहन बारावल, ओमप्रकाश नेहरा, हेमंत माचीवाला, बोदूराम बारवाल, साधुराम मारोठिया, जेठालाल, घासीराम, केसरमल सोकिल, रामकिशोर सोकिल, राजेंद्र करोड़ीवाल, महेंद्र करोड़ीवाल, गौरी शंकर लोटिया, घनश्याम, गंगाराम, मांगीलाल, बाबूलाल, गजानन रेवड़िया, श्यामलाल मामोड़ीया, सुरेश भुरोडिया, सोहन लाल, लालचंद सिंघलवाल, ईश्वरलाल बारावाल, मन्नालाल मामोडीया, नवल बरावल ,रमेश चंद्र, हरिनारायण माचीवाल, लादूराम,  श्यामलाल, प्रेम देवी घोड़ेला, मूलचंद कुंडलवाल, रामनारायण बारवाल आदि समाज बंधु उपस्थित रहे | मंच संचालन नारायण बारवाल ने किया |

 

Related Post