Wed, 07 22, 2026
देश

अवैध बजरी के स्टॉक को किया जब्त:

बरोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सफ़ेद सोना किया जब्त

post-img

टोंक के बरोनी थाना क्षेत्र के ककराज में खनन विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी के स्टॉक को जब्त किया है। बरोनी थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया टोंक पुलिस अधीक्षक राजश्री राज के निर्देश पर पुलिस और खनन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। माइनिंग विभाग फोरमैन देवेंद्र चौधरी भी कार्रवाई में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बरौनी थाना क्षेत्र के ककराज कला क्षेत्र में दर्जनों बजरी के स्टॉक बने हुए थे। जिनको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। अवैध स्टॉक के चलते दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना हुआ था ।इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी के 110 टन स्टॉक को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post