Wed, 07 22, 2026
देश

खेत में मिला 8 फीट लंबा अजगर:

रेस्क्यू टीम ने निकाला अजगर के मुंह से निगला हुआ सियार

post-img

 बीसलपुर बांध वन क्षेत्र के पास एक किसान के खेत में अजगर ने सियार का शिकार कर लिया. शिकार करने के बाद मजदूरों की नजर जैसे ही लगभग 8 फीट लंबे अजगर पर पड़ी तो ग्रामीणों से लेकर वन विभाग में हलचल मच गई A संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों ने टोंक से रेस्क्यू के लिए मनोज तिवाड़ी को बुलाया A यह नजारा बहुत मुश्किल से देखने को मिलता है कि जब अजगर ने कोई शिकार किया हो और वह अपना शिकार वापस मुंह से निकाले A वह सारा दृश्य कैमरे में कैद हो जाये यह तो और भी मुश्किल है A जब टोडारायसिंहके थडोली गांव में अजगर ने खुद को लोगों से घिरा पाया तो उसने रेस्क्यू के दौरान अपने मुंह से वापस सियार को निकाला. बाद में अजगर को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया गया A यह खौफनाक नजारा कैमरे में कैद हो गया A अजगर जब शिकार करता है तो उसकी पकड़ से बच पाना बहुत मुश्किल होता है A लेकिन कभी-कभी शिकारी खुद मुसीबत में पड़ जाता है. बीसलपुर बांध क्षेत्र के पास थडोली गांव में बलबीर सिंह के खेत मे काम करते मजदूरों की नजर एक अजगर पर पड़ी जिसने शिकार किया हुआ था A जब यह सूचना अधिकारियों को दी गई तो पेशे से पत्रकार और सांपो का रेस्क्यू करने वाले पर्यावरण प्रेमी मनोज तिवारी को टोंक से बुलाया गया A उसके बाद मौके पर पंहुचे मनोज तिवारी ने पहले अजगर के पेट से शिकार वापस निकालने की कोशिशों को शुरू कर दियाकुछ देर बाद जब अजगर ने अपने पेट से किया गया शिकार वापस उगला तो पता चला कि खेत में दो दिन से पड़े इस अजगर ने सियार का शिकार किया हुआ था A जिसे बाद में एक बोरे में बंद करके बिसलपुर बांध के वन क्षेत्र में पानी के पास छोड़ दिया गया A

Related Post