Wed, 07 22, 2026
देश

बाजरे के सिट्टों में आग लगने से हजारों का नुकसान:

आग में बाजरे के 400 पूळे जलकर राख

post-img

ग्राम इटावा भोपजी में चिमनपुरा मोड़ के पास बीड में हरियाणा ब्राह्मणों की ढाणी में शनिवार शाम 5 बजे बाबूलाल शर्मा के खेत में बाजरे के सिट्टों में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास धुआं का गुबार फैल गया। इसकी सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और पानी की मोटर चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इधर सूचना पर चौमूं अग्निशमन केंद्र से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बाबूलाल शर्मा ने बताया कि आग से करीब 400 बाजरे के पूळे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग बुझाने के प्रयास के दौरान बाबूलाल शर्मा का एक हाथ झुलस गया।

Related Post