हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एवं शिविर संचालक प्रदीप मेघवाल ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य संभाग मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में सात दिवसीय स्काउटर गाइडर शिविर का आयोजन प्रकति साधना केंद्र, विद्या भवन उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर संचालक प्रदीप मेघवाल ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्काउटर गाइडर को स्काउटिंग की विभिन्न विधाऔ प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउटिंग इतिहास प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर आत्म रक्षा के तहत शिविर में स्नेक कैचर कैचर चमन सिंह के द्वारा प्रशिक्षर्थियों विभिन्न प्रकार के सांप के बारे में बताया गया। इस विद्या का प्रशिक्षण प्राप्त कर शिविराथियों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एल श्रीमाल संचालक प्रकृति साधना केंद्र और पूर्व डायरेक्टर विद्या भवन थे। साथ ही शिविर के दौरान शिक्षणार्थियों को विभिन्न तरह की परिस्थितियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक संभाग सचिव मदनलाल वर्मा, ब्लॉक सचिव कुराबड तुलसी चणडात, ब्लॉक सचिव गोगुंदा झाडोल फलासिया देवेंद्र औदीच्य आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आभार और धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा शंकर पालीवाल ने दिया।
