Thu, 07 23, 2026
देश

मौसम में बदलाव से डेंगू ने रणनीति बदली, प्रतिदिन मिल रहे नए मरीज:

मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी

post-img

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे ओर मच्छर रोधी (एंटीलार्वा) गतिविधियां की जा रही है। इसके लिए चिकित्सा टीमें घरों पर पहुंच रही है, लेकिन कई लोग बीमारियों को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे है। इससे लोग वायरल, बुखार ओर डेंगू की चपेट में आ रहे है। जिले में इसी माह बीते 13 दिनों में डेंगू बुखार के 19 मरीज जांच के बाद चिन्हित किए जा चुके है। इस मौसमी बीमारियों के सीजन में बीते करीब सवा दो माह के दौरान जिले में 74 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। यह तो सरकारी अस्पतालों में जांच के बाद चिन्हित किए गए मरीज है। इसके अलावा कई लोग निजी अस्पताल और क्लिनिक पर भी इलाज कराने पहुंच रहे है।
इलाज पर भारी लाइन की बीमारी
मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल में तो विभिन्न काउंटरों पर देर तक लोगों को लाइन में खड़ा रहकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। किए जाने के बावजूद एहतियात नहीं बरतने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। दवा वितरण केन्द्रों ओर जांच केन्द्रों पर लम्बी लाइने लग रही है। अस्पताल में प्रवेश करते ही पंजीयन काउंटर की लाइन और उसके बाद ओपीडी में चिकित्सक से उपचार परामर्श लेने के लिए बारी का इंतजार और फिर जांच केन्द्र, बीपी शुगर के लिए एनसीडी क्लिनिक पर कतार में खड़ा रहना ओर फिर दवा लेने के लिए लाइन में रहना पड़ रहा है। यहां बारी के इंतजार में कुछ तो थक हार कर फर्श पर ही बैठे रहते है।
पूरे माह मिलते रहेंगे डेंगू रोगी
चिकित्सा विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिले में बीते करीब सवा माह के दौरान डेंगू पाूजीटिव के मामले अधिक बढ़े है ओर फिलहाल लगातार मरीजों के सामने आने का सिलसिला जारी है। सामान्यतया अक्टूबर माह के शुरूआत में डेंगू पॉजीटिव के मामले आने बंद हो जाते है, लेकिन इस वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक डेंगू के हावी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इस वर्ष अगस्त में हर तीन दिन में एक नया डेंगू रोगी मिल रहा था, लेकिन अक्टूबर माह में 13 दिनों में 19 डेंगू रोगी मिले है। इससे हर रोज एक से अधिक रोगी सामने आ रहा है।

 

Related Post