Wed, 07 22, 2026
देश

आत्म रक्षा कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं को दीआत्मरक्षा की जानकारी:

दहेज निषेध कानून पर व्याख्यान का आयोजन

post-img

राजकीय पीजी महाविद्यालय जमवारामगढ़ में सोमवार को महिला नीति एवं उड़ान योजना की गतिविधियों के क्रम में दहेज निषेध अधिनियम के लिए व्याख्यान तथा आत्म रक्षा कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला नीति प्रभारी दीपा वर्मा ने बताया कि व्याख्यान के प्रारंभ में डॉ. सोना जैन ने कहा कि दहेज प्रथा सभ्य समाज में एक कलंक की तरह है। डॉ. अनुजा तिवारी ने दहेज प्रथा निषेध अधिनियम 1961 व समय-समय पर होने वाले संशोधनों पर प्रकाश डालते हुए अधिनियम 1986 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हरीश चंद्र ने की। द्वितीय सत्र में दीपा वर्मा ने आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि बालिकाएं विकट परिस्थिति में मिर्च, सेफ्टी पिन, स्प्रे आदि युक्तियों को आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास की बालिकाओं तथा महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार मीणा, डॉ. मनोज गोतम, डॉ. राजेश आर्य, डॉ. राघवेंद्र स्वामी आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में उड़ान योजनान्तर्गत छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया।

Related Post