Wed, 07 22, 2026
देश

एक माह में 2 ग्रहण का साया, सभी 12 राशियों पर रहेगा प्रभाव:

14 अक्टूबर को कंकण सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण

post-img

शारदीय नवरात्र की शुरुआत से पहले पहले साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा।

सूर्य और चंद्रग्रहण इसी माह आएंगे। 14 अक्टूबर को कंकण सूर्य ग्रहण और फिर इसके 15 दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर, जबकि चंद्रग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। इस बार एक माह में 2 ग्रहण लगने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। साल का अंतिम सूर्यग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। सूर्य और चंद्रग्रहण14 अक्टूबर को कंकण सूर्य ग्रहण रात 8.34 बजे शुरू होगा। यह मध्यरात्रि 2.25 बजे तक रहेगा। इसी तरह साल का अंतिम चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को रात 1.06 बजे शुरू होगा। यह रात्रि 2.22 बजे खत्म होगा। सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जबकि चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इसमें सूतक काल मान्य होगा।

Related Post